Big breaking :-विधायक पार्वती दास का स्वास्थ्य खराब – एयर लिफट कर भेजा देहरादून… - News Height
ALMORA NEWS

Big breaking :-विधायक पार्वती दास का स्वास्थ्य खराब – एयर लिफट कर भेजा देहरादून…

बागेश्वर की विधायक पार्वती दास का स्वास्थ्य खराब
– एयर लिफट किया
बागेश्वर। बागेश्वर की विधायक पार्वती दास का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयर लिफट कर देहरादून ले जाया गया है।

 

 

बागेश्वर की विधायक पार्वती दास को गत दिवस बुखार की शिकायत हुई। शनिवार की सुबह उन्हें यूटीआई के साथ ही सांस लेने में परेशानी होने लगी जिस पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी आवश्यक जांच की तथा हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। जिस पर उनके पुत्र गौरव दास ने इस मामले में शासन में संपर्क किया । सरकार के आदेश पर देहरादून से एयर एंबुलेंस बागेश्वर पहुंची तथा महाविदयालय के क्रीड़ा मैदान से उन्हें देहरादून ले जाया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top