Big breaking :-मुखानी का लापता मर्चेंट नेवी कर्मी टिहरी में कर रहा है काम, मुंबई जाने की बात कहकर घर से गया था - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मुखानी का लापता मर्चेंट नेवी कर्मी टिहरी में कर रहा है काम, मुंबई जाने की बात कहकर घर से गया था

मुखानी का लापता मर्चेंट नेवी कर्मी टिहरी में कर रहा है काम, मुंबई जाने की बात कहकर घर से गया था

मुखानी क्षेत्र से लापता मर्चेंट नेवी कर्मी की लोकेशन सातवें दिन टिहरी में मिली है। वह वहां एक होटल में सात दिन से काम कर रहा है। पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिये उसके परिजनों से बात भी कराई। पुलिस व परिजन युवक को लाने टिहरी रवाना हो गए हैं।

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र से लापता मर्चेंट नेवी कर्मी की लोकेशन सातवें दिन टिहरी में मिली है। वह वहां एक होटल में सात दिन से काम कर रहा है। पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिये उसके परिजनों से बात भी कराई। पुलिस व परिजन युवक को लाने टिहरी रवाना हो गए हैं।

मुखानी के हिम्मतपुर मल्ला स्थित नारदीपुरम निवासी जगदीश सिंह रावत ने मुखानी थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि हिमांशु मर्चेंट नेवी में काम करता है। 25 सितंबर की सुबह हिमांशु यह कहकर घर से निकला था कि वह मुंबई के बेलापुर स्थित कंपनी कार्यालय से करीब 27 लाख रुपये का अपना भुगतान लेने गया है। एक अक्तूबर को हिमांशु से फोन पर बात हुई थी

उसने कंपनी का दिया चेक बाउंस होने और दो अक्तूबर को दूसरा चेक मिलने की बात कही। तब से फोन स्विच ऑफ आ रहा था। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि गुमशुदा मानकर जब जांच की गई तो युवक के मोबाइल की लोकेशन टिहरी में निकली। उसे जल्द वहां से लाया जाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top