Big breaking :-रिश्तों का कत्ल…सौतेले बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, मां पर चाकू से वार कर दी दर्दनाक मौत - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-रिश्तों का कत्ल…सौतेले बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, मां पर चाकू से वार कर दी दर्दनाक मौत

Kotdwar: रिश्तों का कत्ल…सौतेले बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, मां पर चाकू से वार कर दी दर्दनाक मौत

सौतेले बेटे ने चाकू से मां पर हमला कर दिया। महिला की चीखने की आवाज सुनकर बगल के कमरे से महिला की बहू मौके पर पहुंची।

कोटद्वार के खुमरा बस्ती आमपड़ाव में सौतेले बेटे ने अपनी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

 

एसआई मेराजूद्दीन ने बताया कि खुमरा बस्ती आमपड़ाव निवासी शाहिदा (45) पत्नी स्व. खलील पर शुक्रवार दिन में उसके सौतेले बेटे अशरफ ने चाकू से हमला कर दिया। महिला की चीखने की आवाज सुनकर बगल के कमरे से महिला की बहू मौके पर पहुंची। सास को गंभीर घायल देखकर उसने शोर मचा दिया। जिस पर वहां पास पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाई, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका के पति की दो शादियां थी।

 

 

 

पहली शादी से आठ बच्चे हैं, जबकि दूसरी शादी से तीन बच्चे हैं। दूसरी पत्नी शाहिदा अपने बच्चों के साथ खुमरा बस्ती में रहती है। जबकि आरोपी अशरफ ई रिक्शा चलाता है। उसके तीन बच्चे हैं। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि चाकू से हमला करने से पूर्व दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पेट और पीठ पर गंभीर घाव के निशान हैं। साथ ही उसकी एक अंगुली भी कटी हुई है। इस दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों और पास-पड़ोस के लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

 

दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश जारी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top