Big breaking :-उत्तरकाशी के सुप्रसिद्ध देवराणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने के लिए सीएम धामी से मिली नेहा जोशी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी के सुप्रसिद्ध देवराणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने के लिए सीएम धामी से मिली नेहा जोशी

*उत्तरकाशी के सुप्रसिद्ध देवराणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने के लिए सीएम धामी से मिली नेहा जोशी*

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान नेहा जोशी ने उत्तरकाशी के नौगांव में होने वाले वार्षिक देवराणा मेले को राजकीय मेला घोषित करने के लिए सीएम धामी से आग्रह किया। रवाई क्षेत्र के 70 गांवों द्वारा मनाए जाने वाले इस मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। साथ ही नेहा जोशी ने जौनसार की संस्कृति को प्रदर्शित करते, दिसम्बर में होने वालेप्रसिद्ध ठाउड़ा मेले का निमंत्रण दिया।

 

इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशुल चावला, संजय थपलियाल, ठाउड़ा मेला समिति के अध्यक्ष कुंदन चौहान उपस्थित रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top