Big breaking :-घर का ताला तोडकर चोरी कर रहे नेपाली मूल के 1 व्यक्ति को रंगेहाथ पडोसियों ने पकडा - News Height
UTTARKASHI NEWS

Big breaking :-घर का ताला तोडकर चोरी कर रहे नेपाली मूल के 1 व्यक्ति को रंगेहाथ पडोसियों ने पकडा

 

*घर का ताला तोडकर चोरी कर रहे नेपाली मूल के 1 व्यक्ति को रंगेहाथ पडोसियों ने पकडा।*

आज दिनांक 05.01.2025 को वादी श्री विजय सिंह द्वारा थाना कोतवाली पर आकर एक लिखित तहरीर दी गयी, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वह तिलोथ पावर हाउस उत्तरकाशी में सुरक्षा कर्मी हैं तथा किसा काम से अपने घर गणेशपुर में जा रखे थे, तभी आज प्रातः में नेपाली मूल के एक व्यक्ति हरि बहादूर द्वारा तिलोथ पावर हाउस स्थित उनके कमरे का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया, पडोसियो द्वारा उक्त व्यक्ति को चोरी का प्रयास करते पकड़ा गया तथा अन्दर कमरे में बन्द कर दिया गया था, जिसे वह अन्य लोगों के सहयोग से थाने पर लाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध घर का ताला तोड़कर चोरी करने के प्रयास में *भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4)/305(1) व 62* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उक्त व्यक्ति को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अग्रिम कार्यवाही जारी है।

*अभियुक्त-* हरि बहादुर पुत्र रतन बहादुर निवासी चीसा पानी सुरखेत नेपाल उम्र- 54 वर्ष।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top