Big breaking :-नाबालिग से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, थराली में बढ़ा तनाव, पीएसी हुई तैनात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नाबालिग से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, थराली में बढ़ा तनाव, पीएसी हुई तैनात

नाबालिग से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, थराली में बढ़ा तनाव, पीएसी हुई तैनात

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने के बाद थराली में तनाव का माहौल है। जिसे देखते हुए यहां पीएसी तैनात की गई है।

नाबालिग से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की उसके बाद पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर दुष्कर्म किया।

मामला थराली क्षेत्र का है। एक व्यक्ति ने आठ अक्तूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 साल की बेटी के साथ थराली में एक दुकान में काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। कहा कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर बेटी से दोस्ती की। मोबाइल नंबर लेकर उसके साथ बात करने लगा।

चाकू की नोक पर धमकाया
16 फरवरी 2024 को उसने बेटी को थराली बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो चाकू की नोक पर धमकाते हुए उसका अश्लील वीडियो बना दिया। पीड़िता ने नंबर ब्लॉक किया तो पीड़िता की मां व भाई को फोन कर धमकी देनी शुरू कर दी। इस बीच उसने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद से मामले में थराली में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक धर्म विशेष समुदाय का है। भारी संख्या में थराली में सुरक्षा बल तैनात हुआ है। पुलिस, पीएसी तैनात की गई है। दूसरी तरफ विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के आवाहन पर थराली में हिन्दू जन जागरण रैली निकाली जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top