Big breaking :-नेहरू ग्राम इलाके में कल हुए हत्याकांड के विरोध में जनता सड़कों पर उतर आई है, यहाँ सड़क पर लगाया जाम - News Height
DEHRADUN NEWS

Big breaking :-नेहरू ग्राम इलाके में कल हुए हत्याकांड के विरोध में जनता सड़कों पर उतर आई है, यहाँ सड़क पर लगाया जाम

देहरादून:- राजधानी देहरादून के रायपुर इलाके के नेहरू ग्राम इलाके में कल हुए हत्याकांड के विरोध में जनता सड़कों पर उतर आई है। नाराज लोगों ने जमकर हंगामा और नारे बाजी करते हुए रिंग रोड पर जाम लगा दिया। इस सूचना पर आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को समझाने बुझाने का प्रयास भी किया।

 

लोगो में सीधे सीधे रायपुर पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश दिखा है। स्थानीय लोगो का कहना है की कल हुए हत्याकांड के आरोपियों के घर को बुलडोजर से गिरवाया जय यह माफिया का अड्डा है गरीबों का उत्पीड़न करना उन्हे बंधक बनाना और बदमाशो को अपने घर में पालना ये भारद्वाज का धंधा लंबे अरसे से चला आ रहा था।

 

 

 

लोगो का यह भी कहना है की रिंगरोड इलाके में लगातार अपराध बढ़ रहे है और रायपुर पुलिस अपराधियो के खिलाफ कारवाई नही कर पा रही है शराब ठेके के आसपास देर शाम से ही माहोल बिगड़ रहा है महिलाओं का घर से निकला दुभर हो गया है। अब आंदोलन रायपुर पुलिस के खिलाफ करने का समय आ गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top