Big breaking :-पिथौरागढ़ पुलिस ने अनाथ बेटी को गोद लेकर दुल्हन बनाकर किया विदा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पिथौरागढ़ पुलिस ने अनाथ बेटी को गोद लेकर दुल्हन बनाकर किया विदा

पिथौरागढ़ पुलिस ने अनाथ बेटी को गोद लेकर दुल्हन बनाकर किया विदा

एक अनाथ युवती को पिथौरागढ़ पुलिस ने न सिर्फ आसरा दिया, बल्कि गोद लेकर अपनी बेटी भी बनाया। उसका भविष्य संवारने को उसके लिए एक लड़का ढूंढा और दुल्हन बनाकर ससुराल को विदा किया।

 

 

पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक के पद कार्यरत नरेश चंद्र जखमोला जी को कुछ समय पूर्व एक युवती घुमती हुई मिली। उन्होंने जब उससे पूछताछ की तो मालूम हुआ कि वह बलुवाकोट की रहने वाली है। उसके माता-पिता नहीं है। उसका पालन पोषण उसकी दादी ने किया। दादी का भी दस वर्ष पूर्व निधन हो गया। वह काम की तलाश में पिथौरागढ़ आई है।

 

 

युवती को देख जखमोला ने उसे गोद लेने का निर्णय लिया और पुलिस आधीक्षक, पिथौरागढ़ को भी अवगत कराया। उन्होंने लड़की को पिथौरागढ़ पुलिस की बेटी बनाकर विवाह कराने की बात कही। लड़की की शादी कराने हेतु रिश्ता ढूँढा गया तथा थल निवासी युवक से उसका रिश्ता तय कर सोमवार को पुलिस लाइन स्थित गौरी हॉल सभागार में रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराया गया।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top