Big breaking :-PM मोदी की बड़ी सौगात, बुजुर्गों के लिए लॉन्च होगी आयुष्मान भारत योजना, U-WIN पोर्टल भी होगा लॉन्च - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-PM मोदी की बड़ी सौगात, बुजुर्गों के लिए लॉन्च होगी आयुष्मान भारत योजना, U-WIN पोर्टल भी होगा लॉन्च

PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य संबंधी कई योजनाओं की शुरुआत की गई है. इन्हीं में से एक है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY). जिसके तहत 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए पीएम मोदी द्वारा स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत 29 अक्टूबर को किए जाने की संभावना है

इसके साथ ही नियमित टीकाकरण की इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्री बनाए रखने के लिए विकसित यू-विन पोर्टल को भी उसी दिन शुरू किया जाएगा.

बताया जा रहा है इन दोनों के अलावा मंगलवार 29 अक्टूबर को कुछ अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी. U-WIN प्लेटफॉर्म, जो COVID-19 वैक्सीन प्रबंधन प्रणाली Co-WIN की तरह है, गर्भवती महिलाओं और जन्म से 17 साल तक के बच्चों के टीकाकरण का स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए बनाया गया है.

6 करोड़ नागरिकों को पहुंचेगा लाभ

सूत्रों का कहना है कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विस्तारित योजना की शुरुआत किए जाने की संभावना है, इससे करीब 4.5 करोड़ परिवारों के लगभग 6 करोड़ नागरिकों को फायदा पहुंचेगा. 70 साल या उससे अधिक उम्र का हर व्यक्ति आयुष्मान कार्ड पाने के लिए पात्र है. विस्तारित योजना शुरू होने पर एबी पीएमजेएवाई के तहत वह किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में 5 लाख रुपए तक का फ्री में इलाज करा सकता है.

33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगी योजना

बीते एक सितंबर 2024 तक 12,696 निजी अस्पतालों समेत कुल 29,648 अस्पतालों को पीएमजेएवाई के तहत सूचीबद्ध किया गया है. यह योजना वर्तमान में दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा रही है. जहां बुजुर्गों को इस योजना का भरपूर लाभ मिल सकेगा.

सूत्रों के मुताबिक आधार कार्ड में दर्ज उम्र के मुताबिक 70 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा. अस्पतालों में उन्हें मुफ्त में इलाज मिल सकेगा, सरकार की यह योजना बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top