Big breaking :-मुकेश बोरा पर पुलिस ने बढ़ाई पॉक्सो की धारा, महिला और उसकी बेटी के बयान किए दर्ज - News Height
NAINITAL NEWS

Big breaking :-मुकेश बोरा पर पुलिस ने बढ़ाई पॉक्सो की धारा, महिला और उसकी बेटी के बयान किए दर्ज

मुकेश बोरा पर पुलिस ने बढ़ाई पॉक्सो की धारा, महिला और उसकी बेटी के बयान किए दर्ज

जांच अधिकारी लालकुआं निवासी पीड़ित महिला के बताए हुए स्थान पर गईं। वहां उन्होंने महिला और उसकी बेटी के बयान दर्ज किए।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के मामले में पुलिस की जांच अधिकारी ने महिला और उसकी बेटी के बयान दर्ज किए। पीड़िता की बेटी के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मुकेश बोरा पर पॉक्सो की धारा बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के सामने महिला की बेटी के 164 के बयान दर्ज होंगे। पॉक्सो की धारा लगते ही पुलिस पर मुकेश बोरा को गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ गया है।

सीओ लालकुआं संगीता ने बताया कि बुधवार को जांच अधिकारी लालकुआं निवासी पीड़ित महिला के बताए हुए स्थान पर गईं। वहां उन्होंने महिला और उसकी बेटी के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी से भी छेड़छाड़ की। बेटी के बयानों के आधार पर मुकेश बोरा के मुकदमे में पॉक्सो की धारा बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को किशोरी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top