Big breaking :-फाइनेंसर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पार्टनर ने दोस्त को इसलिए दी थी खौफनाक मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-फाइनेंसर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पार्टनर ने दोस्त को इसलिए दी थी खौफनाक मौत

फाइनेंसर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पार्टनर ने दोस्त को इसलिए दी थी खौफनाक मौत

दोनों में छीना झपटी के बीच पिस्तौल से गोली चली थी। जिसमें पति की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने फाइनेंसर के पार्टनर मनीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। आरोप है कि पार्टनर की पिस्टल से तीन गोली चली थी और पति की मौत हो गई थी।

 

फाइनेंसर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में फाइनेंसर का पार्टनर शामिल था। पुलिस ने दो पिस्टल, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। रुड़की कोतवाली को पूनम रानी निवासी सुभाष नगर ने तहरीर देकर बताया था कि पति विवेक दत्त शर्मा (45) और मनीष फाइनेंस का काम करते थे। छह नवंबर को पति शाम के वक्त मनीष के घर गए थे।

जहां पर विवेक मनीष के पिता मनोज कुमार के साथ पार्टी में व्यस्त हो गए थे। तभी पति और मनोज के बीच में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मनोज अपने गांव जाने की बात कहकर अपने घर से चले गए थे। फिर देर रात मनीष घर पहुंचा था। तब पति और मनीष का भी झगड़ा हुआ था।

दोनों में छीना झपटी के बीच पिस्तौल से गोली चली थी। जिसमें पति की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने फाइनेंसर के पार्टनर मनीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। आरोप है कि पार्टनर की पिस्टल से तीन गोली चली थी और पति की मौत हो गई थी।

हत्याकांड के तीन दिन बाद पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा कर दिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार उर्फ बबलू (31) पुत्र मनोज कुमार निवासी बिजली घर के पीछे टावर वाली गली साउथ सिविल लाइन फेस-2 पीएस रुड़की को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी, महिला उप निरीक्षक अंशु चौधरी, अपर उप निरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी और संदीप शामिल रहे। एक 32 बोर की पिस्टल, खाली मैगजीन, एक पिस्टल 45 बोर की मैगजीन, 45 बोर के चार जिंदा कारतूस, 32 बोर के तीन खोखे बरामद किए हैं।

 

हत्या की वजह नहीं उगलवा पा रही पुलिस
फाइनेंसर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल फाइनेंसर के पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन हत्या की वजह क्या है अभीतक पता नहीं चल पाया है। जबकि पुलिस के गिरफ्त में आरोपी के साथ साथ तमाम साक्ष्य भी है। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हत्या की मुख्य वजह क्या थी इसके बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top