Big breaking :-डोभाल चौक मे हुई हत्या की घटना में शामिल अभियुक्त का पुलिस ने लिया पुलिस कस्टडी रिमाण्ड,घटना मे प्रयुक्त की गई 9 एमएम पिस्टल व कारतूस किये बरामद। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-डोभाल चौक मे हुई हत्या की घटना में शामिल अभियुक्त का पुलिस ने लिया पुलिस कस्टडी रिमाण्ड,घटना मे प्रयुक्त की गई 9 एमएम पिस्टल व कारतूस किये बरामद।

 

*डोभाल चौक मे हुई हत्या की घटना में शामिल अभियुक्त का पुलिस ने लिया पुलिस कस्टडी रिमाण्ड।*

*पीसीआर के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर उसके द्वारा घटना मे प्रयुक्त की गई 9 एमएम पिस्टल व कारतूस किये बरामद।*

 

 

*थाना रायपुर*

डोभालवाला चौक में हुई हत्या की घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल सभी सातों अभियुक्तों को 48 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 02 अभियुक्तों मनीष तथा योगेश को पुलिस मुठभेड के बाद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया था।

 

 

 

उक्त घटना में अभियुक्त मनीष का पुलिस द्वारा मां0 न्यायालय से आज दिनाक: 30-06-24 का 01 दिवस का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त किया गया, रिमाण्ड के दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर किद्दूवाला तिराहे के पास झाडियों से अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई 9 एमएम पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस तथा 02 खोखा कारतूस बरामद किये गये।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top