Big breaking :-पहाड़ से मैदान तक हुई बारिश, स्कूल बंद, कृष्णा चट्टी में यमुना के कटाव से सड़क धंसी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पहाड़ से मैदान तक हुई बारिश, स्कूल बंद, कृष्णा चट्टी में यमुना के कटाव से सड़क धंसी

पहाड़ से मैदान तक हुई बारिश, स्कूल बंद, कृष्णा चट्टी में यमुना के कटाव से सड़क धंसी

मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को दिन के साथ रात को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

 

उत्तराखंड में आज भी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ से मैदान तक रुक-रुक का बारिश हो रही है। वहीं, बड़कोट में लगातार बारिश के चलते वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। फूलचट्टी जानकीचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी के पास दलदल होने के कारण बस गई। यमुना नदी के कटाव से सड़क धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

लोनिवि की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और वाहन को निकाला। यहां लगातार बारिश के चलते यमुना नदी के साथ ही सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है ।

उधर, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को भी भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन सभी जिलों में तेज हवा चलने के साथ कई दौर की भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील इलाकों में सतर्कता से रहने की हिदायत दी है। वहीं, सभी जिलों में आज स्कूल भी बंद रहे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top