Big breaking :-सीएम धामी से मिले राजकुमार ठुकराल, महेंद्र भी रहें मौजूद, क्या बीजेपी मे शामिल होंगे या बस नगर निगम मे समर्थन करेंगे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी से मिले राजकुमार ठुकराल, महेंद्र भी रहें मौजूद, क्या बीजेपी मे शामिल होंगे या बस नगर निगम मे समर्थन करेंगे

 

तराई में नया सियासी तूफान, सीएम धामी से मुलाकात में ठुकराल की क्या हुई बात?

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात हुई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिए ठुकराल को समर्थन करने की मांग की गई है।

रुद्रपुर में राजनीतिक सियासत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम में मेयर पद के आजाद उम्मीदवार के रूप में अपने भाई संजय और खुद का पर्चा दाखिल करने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात हुई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिए ठुकराल को समर्थन करने की मांग की गई है। ये बैठक 20 मिनट से अधिक तक चली। हालांकि बैठक में पार्टी ज्वाइनिंग को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सबब बनी हुई है और प्रत्याशी विकास शर्मा को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। इधर फोन पर ठुकराल ने मुलाकात की पुष्टि की है। कहा कि रुद्रपुर आकार समर्थकों के साथ बैठक कर फैसला लेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top