Big breaking :-इस जिले में मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-इस जिले में मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ में दिनांक 20.08.2024 को जनपद में कुछ जगहों पर कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 20.08.2024 (मंगलवार) को जनपद पिथौरागढ़ अन्तर्गत संचालित कक्षा 01 से 12 तक समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़, जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़, समस्त शैक्षिक संस्थानों व ऑगनवाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top