Big breaking :-अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला; नहीं हुई शिनाख्त - News Height
NAINITAL NEWS

Big breaking :-अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला; नहीं हुई शिनाख्त

 

अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला; नहीं हुई शिनाख्त

हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग में बोहराकून के पास रविवार की शाम चार बजे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में खाई में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रेस्क्यू कर निकाला। शव के सड़ी गली हालत में होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग में बोहराकून के पास रविवार की शाम चार बजे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालात में खाई में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रेस्क्यू कर निकाला। शव के सड़ी गली हालत में होने से शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि खाई में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है। सीओ ने बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है।

शव किस महिला का है इसका पता लगाने के लिए अन्य जनपदों की पुलिस अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। साथ ही कहा कि गुमशुदगी भी देखकर पता लगाया जा रहा है। शव को खाई से निकालते समय पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ा।

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि शव जिस जगह खाई में पड़ा मिला उस मार्ग पर लगातार वाहन चलते हैं। ऐसे में महिला का शव कैसे वहा आया होगा इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी, एसआई गगनदीप सिंह, सिमरन कौर, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top