Big breaking :-जन्माष्टमी के दिन शर्मनाक हरकत, दोस्तों संग घूमने निकली विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास - News Height
DEHRADUN NEWS

Big breaking :-जन्माष्टमी के दिन शर्मनाक हरकत, दोस्तों संग घूमने निकली विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास

 

जन्माष्टमी के दिन शर्मनाक हरकत, दोस्तों संग घूमने निकली विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास

आयरलैंड की महिला ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वह 26 अगस्त को दोस्तों के साथ स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में घूम रही थी। इस दौरान एक युवक उसे बुरी नजर से घूरने लगा। युवक ने मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा।

 

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ के प्रयास में एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि आयरलैंड की महिला ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वह नगर पंचायत स्वर्गाश्रक जौंक के एक लॉज में रहती है। जन्माष्टमी के दिन 26 अगस्त को वह दोस्तों के साथ स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में घूम रही थी

दौरान एक युवक उसे बुरी नजर से घूरने लगा। युवक ने मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। इसके बाद उसने वहां से भागकर खुद को बचाया। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपित युवक युगवीर सिंह निवासी किमसार पौड़ी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top