Big breaking :-बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में शीतलहर से बढ़ी ठंड - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में शीतलहर से बढ़ी ठंड

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में शीतलहर से बढ़ी ठंड

बदरीनाथ धाम सहित हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। दोपहर के समय निचले इलाकों में भी बादल छाए रहे।

उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार को सुबह से मौसम बदला रहा, जिससे दोपहर के समय ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।

बदरीनाथ धाम सहित हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। दोपहर के समय निचले इलाकों में भी बादल छाए रहे, जिससे पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले इलाकों में शाम के समय शीतलहर से ठंड और भी अधिक बढ़ गई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम सामान्य होने लगा और देर शाम तक आसमान साफ हो गया

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top