Big breaking :-शक्तिनहर में कूदा बेटा, बचाने को पिता ने भी लगा दी छलांग, दोनों का नहीं लगा कोई सुराग - News Height
DEHRADUN NEWS

Big breaking :-शक्तिनहर में कूदा बेटा, बचाने को पिता ने भी लगा दी छलांग, दोनों का नहीं लगा कोई सुराग

: शक्तिनहर में कूदा बेटा, बचाने को पिता ने भी लगा दी छलांग, दोनों का नहीं लगा कोई सुराग

 

बेटा घर से नाराज होकर शक्ति नहर किनारे बैठा था। पिता वहां पहुंचे तो उन्हें देखते ही वह नहर में कूद गया। उसे बचाने के लिए पिता भी नहर में कूद गए।

देहरादून के विकासनगर में बुधवार रात ढकरानी कोर्ट पुल के पास पिता और पुत्र शक्तिनगर में कूद गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं लगा।

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, शिव कुमार उर्फ सनी(30) पुत्र बालक राम निवासी हरिपुर विकास नगर अपने घर से नाराज आया था और शक्तिनहर किनारे बैठा था। जैसे ही उसके पिता उसे ढूंढने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें देखते ही वह शक्तिनगर में कूद गया। उसे बचाने के चक्कर में पिता बालक राम(58) भी शक्तिनहर में कूद गए। दोनों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top