Big breaking:- श्रीदेव सुमन विवि दीक्षांत समारोह: 21230 छात्र-छात्राओं को मिली उपाधि, 81 को दिए गए स्वर्ण पदक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking:- श्रीदेव सुमन विवि दीक्षांत समारोह: 21230 छात्र-छात्राओं को मिली उपाधि, 81 को दिए गए स्वर्ण पदक

श्रीदेव सुमन विवि दीक्षांत समारोह: 21230 छात्र-छात्राओं को मिली उपाधि, 81 को दिए गए स्वर्ण पदक

श्रीदेव सुमन विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में 81 स्वर्णपदक विजेताओं में 63 छात्राएं हैं। इस पर राज्यपाल ने भी खुशी जताई।

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 21230 छात्र-छात्राओं को स्नातक व परास्नातक की उपाधि दी गई। 81 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 63 छात्राएं शामिल हैं। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि खुली आंखों से बड़े-बड़े सपने देखिए। सपने देखेंगे तो आपके अंदर की ऊर्जा जागेगी।

 

मंगलवार को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह प. ललित मोहन शर्मा परिसर के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वस्ति वाचन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को उपाधि व स्वर्ण पदक वितरित किए।

राज्यपाल ने कहा कि संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान जो हमारी धरोहर है और हमारी जड़ें हैं, उस पर विवि एक साल से जो शोध कर रहा है, वह सराहनीय है। वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की महत्ता बढ़ रही है। लेकिन जब भारत की संस्कृति, ज्ञान, आर्युवेद, योग आदि का मिलन एआई, टेक्नोलॉजी, साइबर आदि से होगा तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।

 

कार्यक्रम उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कुलपति प्रो. एनके जोशी, परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, कुलसचिव दिनेश चंद्रा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊ की थाप पर किया गया। उत्तराखंड पुलिस बैंड ने भी अतिथियों का स्वागत किया

परिसर की इन छात्राओं को मिले स्वर्ण पदक
1.अमिग्रा – राजनीति विज्ञान
2. अन्वेशा सिंह – अंग्रेजी
3. सुहानी अवस्थी – रसायन विज्ञान
4. ऋतिका कार्की – भूगर्भ विज्ञान
5. स्वाति जोशी – एमकॉम
6. अंशिका बर्त्वाल – बीकाम

81 स्वर्णपदक विजेताओं में 63 छात्राएं
श्रीदेव सुमन विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में 81 स्वर्णपदक विजेताओं में 63 छात्राएं हैं। इस पर राज्यपाल ने भी खुशी जताई। कहा कि हमारी बेटियां सर्वोच्च प्रदर्शन कर रही हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top