Big breaking :-यहाँ STF ने किया नकली शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ STF ने किया नकली शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़

* नकली शराब फैक्ट्री का भण्डाफोड़*

खबर देहरादून से हैं जहां एसटीएफ ने नकली शराब फैक्ट्री बनाने वाली का नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर कड़ी करवाई की है। जिसकी जानकारी देते हुए एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ‘इग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत एसटीएफ द्वारा ड्रग्स व अवैध/नकली शराब के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश

 

 

पर कुमाऊ एसटीएफ टीम द्वारा कल रात्रि थाना आईटीआई जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में एक मकान में छापा मारकर, अन्दर संचालित हो रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में नकली शराब व नकली शराब बनाने का रॉ मटेरियल बरामद किए है। जिसके चलते कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि तैयार शराब को उत्तराखण्ड के कई जनपदों में सप्लाई किया जा रहा था।

*

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top