Big breaking :-उत्तराखंड के सीमांत जिलो में तेज भूकंप के झटके ने धरती को हिली - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के सीमांत जिलो में तेज भूकंप के झटके ने धरती को हिली

 

उत्तराखंड के सीमांत जिलो में तेज भूकंप के झटके ने धरती को हिला दिया। सुबह 4 बजे, जब लोग गहरी नींद में थे, एक जोरदार कंपन महसूस हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर दौड़े और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। यह झटका करीब 15 सेकेंड तक महसूस किया गया, लेकिन जैसे ही भूकंप शांत हुआ, लोगों ने राहत की सांस ली।

 

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र नेपाल था और इसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर स्केल रही। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। चंपावत और अन्य पड़ोसी जिलों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं। स्थिति सामान्य है किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top