Big breaking :-देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हुए स्वामी रामभद्राचार्य, सांस लेने में हो रही तकलीफ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हुए स्वामी रामभद्राचार्य, सांस लेने में हो रही तकलीफ

देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हुए स्वामी रामभद्राचार्य, सांस लेने में हो रही तकलीफ

मंगलवार की शाम को जगद्गुरु को सांस लेने में समस्या हुई। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद से एयरलिफ्ट कर शाम करीब सात बजे दून लाया गया।

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य को अचानक दून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें दून लाया गया, चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।

 

मंगलवार की शाम को जगद्गुरु को सांस लेने में समस्या हुई। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद से एयरलिफ्ट कर शाम करीब सात बजे दून लाया गया। यहां सिनर्जी अस्पताल में उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है

इससे पहले फरवरी में भी तबीयत खराब होने के चलते दून में भर्ती कराया गया था। यहां काफी दिनों तक उनका उपचार चला था। सिनर्जी अस्पताल के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि रामभद्राचार्य को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें देर शाम को अस्पताल में भर्ती किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top