Big breaking :-बंद दुकानों में आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू - News Height
DEHRADUN NEWS

Big breaking :-बंद दुकानों में आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू

 

*बंद दुकानों में आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू*

*थाना प्रेमनगर*

आज दिनांक 05-07-2024 को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि बिधौली चौकी क्षेत्रअंतर्गत UPES कॉलेज के पास बंद दुकानों में आग लग गई है, सूचना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए

 

 

 

थाना प्रेमनगर से पुलिस बल, फायर स्टेशन देहरादून/सेलाकुई से दमकल के वाहन मौके पर पहुँचे तथा मुख्य मार्ग पर दोनो ओर से वाहनों की आवाजाही बंद करते हुए घटनास्थल पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया। मौके पर दमकल के वाहनों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनो दुकानों में लगी आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top