Big breaking :-शिक्षकों को मिल सकती है गृह जनपद में तैनाती - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शिक्षकों को मिल सकती है गृह जनपद में तैनाती

 

देहरादून। शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी की तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों को भी पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जिले में तैनाती का मौका मिल सकता है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में निर्देश दिया है।

प्रदेश के सरकारी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों का जिला कैडर है। वर्तमान व्यवस्था के तहत इन शिक्षकों के जिले में ही एक से दूसरे विद्यालय में तबादले किए जा सकते हैं। जबकि सहायक अध्यापक एलटी का मंडल कैडर है, सरकार ने इन शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में एक बार मंडल परिवर्तन का मौका दिया है। अब इसी तर्ज पर प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों ने भी पूरे सेवाकाल में एक बार गृह जिले में तैनाती दिए जाने की मांग की हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top