Big breaking :-टिहरी नरेंद्र क्षेत्र गुजराड़ा मार्ग पर एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद - News Height
TEHRI GARHWAL NEWS

Big breaking :-टिहरी नरेंद्र क्षेत्र गुजराड़ा मार्ग पर एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

*जनपद टिहरी नरेंद्र क्षेत्र गुजराड़ा मार्ग पर एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।*

आज दिनांक पुलिस थाना नरेंद्र नगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि गुजराडा मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर गहरी खाई में उतरकर यूटिलिटी वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें एक व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रैचर द्वारा खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपूर्द किया गया।

*मृतक व्यक्ति नाम:–* वीर सिंह s/o प्रेम सिंह उम्र 48
निवासी :–ग्राम भैंगारकी अग्राखाल टिहरी

*मीडिया सैल एसडीआरएफ*

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top