Big breaking :-कुठाल गेट के पास पुरकुल नदी में बहे व्यक्ति का शव सभावाला क्षेत्र में आसन नदी से हुआ बरामद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कुठाल गेट के पास पुरकुल नदी में बहे व्यक्ति का शव सभावाला क्षेत्र में आसन नदी से हुआ बरामद

 

*कुठाल गेट के पास पुरकुल नदी में बहे व्यक्ति का शव सभावाला क्षेत्र में आसन नदी से हुआ बरामद*

आज दिनांक 21.8.2024 को इनाम पुत्र तासीन निवासी हसनपुर थाना सहसपुर देहरादून द्वारा चौकी सभावाला थाना सहसपुर पर सूचना दी गई कि मलूकचंद हसनपुर के नीचे आसन नदी किनारे एक पुरुष शव उम्र करीब 45 वर्ष नग्न अवस्था में पड़ा है जो कि नदी के पानी में बहकर आया है, जिसके दाहिने हाथ पर टैटू बना है जिसमें दिल का निशान व उसके अंदर G.S. लिखा हुआ है,

 

 

 

सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। शव की शिनाख्त हेतु सहसपुर पुलिस द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, आपदा कंट्रोल रूम, मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त शव गणेश सिंह पुत्र कलराम थारू निवासी ग्राम पुरकल चौकी कुठालगेट थाना राजपुर उम्र 40 वर्ष का होना ज्ञात हुआ, जो कल रात अपने एक अन्य साथी के साथ कुठाल गेट स्थित पुरकल नदी में बह गया था जबकि मृतक का एक अन्य साथी सुरक्षित बच गया था। मृतक के परिजनों के द्वारा भी शव की शिनाख्त कर ली है, मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है।

*नाम पता मृतक*
1-गणेश सिंह पुत्र कलराम थारू निवासी ग्राम पुरकल चौकी कुठालगेट थाना राजपुर, उम्र 40 वर्ष

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top