Big breaking :-पैदल घर लौट रहे ग्रामीण की हाथी ने ली जान, दुगड्डा रेंज के पास पटक-पटककर उतारा मौत के घाट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पैदल घर लौट रहे ग्रामीण की हाथी ने ली जान, दुगड्डा रेंज के पास पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

पैदल घर लौट रहे ग्रामीण की हाथी ने ली जान, दुगड्डा रेंज के पास पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

हाथी ने एक ग्रामीण की जान ले ली। दुगड्डा रेंज के पास हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया।

कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण की मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के लोगों का हाथियों से पहले कभी सामना नहीं पड़ा, लेकिन इस घटना ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है।

लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत दुगड्डा क्षेत्र से पैदल मार्ग से अपने गांव जा रहे एक ग्रामीण रोशन सिंह (50) को हाथी ने मार डाला। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह वन विभाग को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि जब शुक्रवार रात तक रोशन गांव नहीं पहुंचा तो शनिवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top