Big breaking :-कांवड मेला मे गुमशुदा 50 साल की बुजुर्ग महिला के परिजनों को ढूंढकर बुजुर्ग महिला को किया उनके सुपुर्द - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांवड मेला मे गुमशुदा 50 साल की बुजुर्ग महिला के परिजनों को ढूंढकर बुजुर्ग महिला को किया उनके सुपुर्द

 

*एक बार फिर अपनो से बिछड़े लोगो का सहारा बनी दून पुलिस।*

*कांवड मेला मे गुमशुदा 50 साल की बुजुर्ग महिला के परिजनों को ढूंढकर बुजुर्ग महिला को किया उनके सुपुर्द*

*परिजनों ने किया देहरादून पुलिस का आभार व्यक्त।*

*कोतवाली ऋषिकेश*

दिनाक 30-07-2024 की सायं को थाना ऋषिकेश पुलिस को एक महिला श्रीमती किरण देवी पत्नी पप्पू निवासी धम्यारा अड्डा बुलदशहर उम्र 50 वर्ष, जो नीलकंठ में परिजनों से बिछड़ गई थी, अपने परिजनों को ढूंढते हुए चंद्रभागा पुल के पास मिली, जिसके द्वारा डयूटी पुलिस कर्मियों को अपने परिजनों के विषय में बताया गया।

जिस पर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से उपरोक्त महिला की गुमशुदगी के विषय में प्रचार प्रसार किया गया साथ ही चेक पोस्ट पर लगे लाउड हेलरों के माध्यम से एनाउंसमेंट कर उपरोक्त महिला के चंद्रभागा पुल ड्यूटी पॉइंट पर होने की सूचना दी गयी। उक्त सूचना पर वृद्ध महिला के परिजन तत्काल चंद्रभागा पुल पर पहुंचे, जहां वृद्ध महिला को सकुशल उनके परिवारजनों के सुपुर्द किया गया। वृद्ध महिला को सकुशल पाने पर आम जनमानस तथा परिवारजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

*पुलिस बल -*
1- हे०कां० प्रदीप बहुखंडी
2- कां०टी०पी० अशोक रावत
3- पीआरडी नसीम

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top