Big breaking :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारी, की ये मांग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारी, की ये मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव राजबीर सिंह बिष्ट एवं अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की।

इस दौरान पदाधिकारियों ने नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्तागण के चेम्बर्स के निर्माण के लिए सहयोग धनराशि और एमडीडीए में प्रस्तुत मानचित्र में विकास शुल्क को माफ किए जाने एवं विकास शुल्क मुक्त किए जाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन के अधिकतर सदस्य नये अधिवक्ता हैं और विभिन्न जनपदों से आकर अधिवक्ता व्यवसाय में कार्यरत हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह भवन निर्माण में आने वाले व्ययों में आनुपातिक सहयोग कर सकें।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top