Big breaking :-यह हाईवे एक महीने रहेगा बंद, आदेश जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यह हाईवे एक महीने रहेगा बंद, आदेश जारी

 

यह हाईवे एक महीने रहेगा बंद, आदेश जारी

सुरंग मरम्मत कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर यातायात रहेगा बाधित, रा.मा. खण्ड लोक निर्माण विभाग ने जारी किया आदेश, रूद्रप्रयाग- जवाडी बाईपास का करें उपयोग

Rudraprayag News – राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या

107 (पुराना 109) पर स्थित पुरानी सुरंग में मरम्मत कार्य (रॉक फॉल बैरियर) के चलते दिनांक 06 जनवरी 2025 से 05 फरवरी 2025 तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

रा.मा. खण्ड लोक निर्माण विभाग, रूद्रप्रयाग की अधिशासी अभियंता प्रेरणा जगूड़ी ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मरम्मत कार्य को पूरा करना आवश्यक है। इस दौरान समस्त वाहनों को रूद्रप्रयाग-जवाडी बाईपास के वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने की सलाह दी गई है। जनता से अपील की गई है कि सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिए इस निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें और विभाग को सहयोग प्रदान करें।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top