Big breaking :-उत्तराखंड सचिवालय में हुए अधिकारियो के तबादले - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड सचिवालय में हुए अधिकारियो के तबादले

उत्तराखंड सचिवालय में 6 जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी बदले गए हैं.
जिसमें सुनील सिंह को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ-साथ राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है.

 

वहीं संयुक्त सचिव पद पर ही भूपेंद्र सिंह बोरा से राजस्व हटाकर परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा संयुक्त सचिव में विक्रम सिंह यादव से आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है.
अब विक्रम सिंह यादव वन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
वहीं, नंदन सिंह डुंगरियाल को आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

 

 

इससे पहले वह वन विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे, लेकिन अब उनसे वन विभाग वापस ले लिया गया है.
हाल ही में प्रमोशन पाने वाले संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश को अब उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है.
शिव स्वरूप त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा के साथ वित्त विभाग की भी जिम्मेदारी मिली है.
सचिवालय में हुए तबादलों में डिप्टी सेक्रेटरी पद के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है.
इसमें मिनी जोशी को अब आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है.
डिप्टी सेक्रेटरी जगजीवन सिंह को सहकारिता विभाग मिला है.
इसी तरह अंडर सेक्रेटरी प्रीतम सिंह को लघु सिंचाई की जिम्मेदारी दी गई है.

 

 

लघु सिंचाई की जिम्मेदारी इससे पहले अर्जुन सिंह देख रहे थे.
उनसे यह जिम्मेदारी वापस ली गई है. अब उन्हें उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है.
अंडर सेक्रेटरी स्तर के एक अधिकारी की जिम्मेदारी बदली गई है.
अंडर सेक्रेटरी गोपाल को चिकित्सा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top