Big breaking :-पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के बयान पर त्रिवेंद्र ने ली चुटकी, बोले-यहां हमेशा ही भूचाल का खतरा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के बयान पर त्रिवेंद्र ने ली चुटकी, बोले-यहां हमेशा ही भूचाल का खतरा

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के बयान पर त्रिवेंद्र ने ली चुटकी, बोले-यहां हमेशा ही भूचाल का खतरा

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के बयान पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देहरादून हमेशा ही जोन फाइव में रहा है। यहां हमेशा भूचाल का खतरा है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान पर चुटकी ली कि भूकंप के लिहाज से देहरादून जोन फाइव में है और यहां हमेशा ही भूचाल का खतरा रहता है।

हरक सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी जिसमें उन्होंने उनका मुंह खुलवाने पर उत्तराखंड ही नहीं देश भर में भूचाल आने की बात कही थी। इस सवाल पर त्रिवेंद्र ने चुटीले अंदाज में जवाब दिया कि पूरा उत्तराखंड भूकंप जोन में है।

हरक से जलने से जुड़े सवाल पर त्रिवेंद्र ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं उनसे जलता था। मैं आपके सामने पूरा खड़ा हूं और उस समय के मुकाबले मेरा वजन भी चार-पांच किलो बढ़ गया है। दुष्कर्म करने वालों पर सख्त कार्रवाई का समर्थन करते हुए त्रिवेंद्र ने कहा कि ऐसे लोगों से उनका परिवार भी सुरक्षित नहीं रह सकता। ऐसे लोग समाज के लिए कोढ़ हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top