Big breaking :-UKSSSC: समूह-ग की नौ भर्तियों का कैलेंडर जारी, मई-अगस्त के बीच होंगी परीक्षाएं, पढ़ें पूरी डिटेल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-UKSSSC: समूह-ग की नौ भर्तियों का कैलेंडर जारी, मई-अगस्त के बीच होंगी परीक्षाएं, पढ़ें पूरी डिटेल

UKSSSC: समूह-ग की नौ भर्तियों का कैलेंडर जारी, मई-अगस्त के बीच होंगी परीक्षाएं, पढ़ें पूरी डिटेलआयोग सचिव के मुताबिक, ये सभी प्रस्तावित तिथियां हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि वे इस हिसाब से अपनी तैयारी में जुटे रहें।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की नौ भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।

 

 

इस साल मई से अगस्त के बीच में ये भर्ती परीक्षाएं कराई जाएंगी। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी कैलेंडर में बताया गया है कि वन विभाग स्केलर भर्ती के लिए शारीरिक मापजोख परीक्षा 15 मई को होगी।हवलदार प्रशिक्षक की शारीरिक मापजोख परीक्षा एक जून को, आबकारी सिपाही, परिवहन आरक्षी,

 

 

 

उप आबकारी निरीक्षक, हॉटस्टल मैनेजर ग्रेड-3, गृहमाता भर्ती की परीक्षा नौ जून को, अनुदेशक विद्युतकार, फिटर व अन्य की परीक्षा 26 से 29 जून को, सहायक अध्यापक एलटी भर्ती परीक्षा 30 जून को, वाहन चालक भर्ती परीक्षा सात जुलाई को, सहायक भंडारी भर्ती परीक्षा 14 जुलाई को, स्केलर भर्ती की परीक्षा चार अगस्त को और हवलदार प्रशिक्षक भर्ती की परीक्षा 11 अगस्त को होगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top