Big breaking :-केशव गिरी महाराज के उपराड़ी आश्रम में अज्ञात लोगों ने किया पथराव, जांच में जुटी पुलिस - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-केशव गिरी महाराज के उपराड़ी आश्रम में अज्ञात लोगों ने किया पथराव, जांच में जुटी पुलिस

केशव गिरी महाराज के उपराड़ी आश्रम में अज्ञात लोगों ने किया पथराव, जांच में जुटी पुलिस

 

पथराव की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत सहित सनातनियों में नाराजगी जाहिर की। कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

उत्तरकाशी के बड़कोट में सनातन हिन्दू जागृति सगठंन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज के उपराड़ी स्थित आश्रम में देर रात को अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ दीपक कठैत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

इधर, पथराव की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत सहित सनातनियों में नाराजगी जाहिर की। कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर एसओ ने कहा कि उन्हें रात को ही सूचना मिली। कहा कि केशव गिरी महाराज से बातचीत कर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है।

 

दूसरी तरफ, स्थानीय निवासी यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और उपराड़ी के ग्राम प्रधान शांति बैलवाल ने भी इस घटना की सत्यता की जांच कर मांग की।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top