Big breaking :-कठुवा में हुए कायराना हमले में टिहरी गढ़वाल के विनोद कुमार भी हुए शहीद, परिवार भनियावाला में रहते हैं - News Height
TEHRI GARHWAL NEWS

Big breaking :-कठुवा में हुए कायराना हमले में टिहरी गढ़वाल के विनोद कुमार भी हुए शहीद, परिवार भनियावाला में रहते हैं

टिहरी गढ़वाल :-इधर, जाखणीधार ब्लॉक के चौंड-जसपुर निवासी विनोद सिंह (33) भी कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। ग्राम प्रधान कीर्ति सिंह कुमाई ने बताया कि वीर सिंह भंडारी, शशि देवी के पुत्र 10 वीं गढ़वाल राइफल में तैनात विनोद कुमार सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी है।

 

वर्तमान में उनका परिवार भानियावाल देहरादून में रहते हैं। विनोद 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। वह घर का अकेला बेटा था। विनोद का 4 साल का बेटा और 4 माह के बेटी है। डेढ़ माह पहले ही वह घर आए थे। गांव में यह सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि वह और गांव के अन्य लोग भानियावाला के लिए रवाना हो गए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top