Big breaking :-इस पूर्व विधायक की गाड़ी क्यों की गई सीज - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-इस पूर्व विधायक की गाड़ी क्यों की गई सीज

ज्वालापुर से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। उनका एक महिला के साथ बाल संवारते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने फिल्म का एक दृश्य बताया है और महिला एक अभिनेत्री बताई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस ने उनकी गाड़ी को सीज कर दिया है।

 

 

दरअसल उनकी गाड़ी पर विधायक लिखा हुआ था जो उनको भारी पड़ गया। थाना मुनिकी रेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि वाहन पर विधायक लिखा हुआ था, जबकि सुरेश राठौर पूर्व विधायक हैं। वह वाहन में मौजूद नहीं थे। जो लोग वाहन में थे वह उनके परिजन बताए जा रहे हैं। वाहन को सीज कर दिया गया है और थाने लाया गया।

 

 

इस मामले मे पूर्व विधायक राठौर का कहना है कि मेरी गाड़ी से आगे-आगे मेरे कुछ रिश्तेदार चल रहे थे पीछे से मैं आ रहा था। मुनिकीरेती चौकी इंचार्ज से बात करने के बाद भी वह नहीं माने और उन्होंने वाहन को सीज कर दिया। चालान भी किया जा सकता था, लेकिन दारोगा बात करने के बाद भी नहीं माने तो मैंने भी कोई शिकायत कहीं नहीं की।

जो भी हो आज का दिन पूर्व विधायक सुरेश राठौर के लिए सिर दर्द भरा रहा। एक ओर अभिनेत्री के साथ उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ तो दूसरी और उनकी गाड़ी भी सीज हो गई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top