Big breaking :-कोटाबाग के फतेहपुर बैगड़ नाले में बहा युवक, तलाश जारी - News Height
NAINITAL NEWS

Big breaking :-कोटाबाग के फतेहपुर बैगड़ नाले में बहा युवक, तलाश जारी

*कोटाबाग के फतेहपुर बैगड़ नाले में बहा युवक, तलाश जारी*

थाना कोटाबाग के चौकी कोटाबाग अंतर्गत फतेहपुर क्षेत्र के बैगड़ नाले में शाम 7बजे एक युवक बह गया। बाइक में 3 युवक सबार थे.2 यूवको का कोटाबाग़ सामुदायिक स्वास्थ्य में उपचार चल रहा है. वही 1 यूवक तलाश पुलिस प्रशासन जुटा है मगर अब तक 1 युवक का कुछ पता नहीं चला।

 

 

मनीष सती पुत्र स्वर्गीय विपिन चंद्र सती उम्र 29 वर्ष निवासी- रामनगर, नमन उपाध्याय पुत्र भुवन चंद्र उम्र 26 वर्ष निवासी- रामनगर एवं बलवंत पुत्र पूरन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी- रामनगर मंगलवार को घूमने के लिए कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्र में आए हुए थे। तीनों युवक एक ही बाइक गाड़ी संख्या UK 19 B 4935 में सवार होकर कोटाबाग पहुंचे। देर शाम अत्यधिक बारिश होने से युवक बैगड़ नाले में फंसे गये। तीन युवकों में से दो युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन एक युवक मनीष सती पुत्र विपिन चंद सती नाले के तेज बहाव में बह गया।

चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पंत को घटना की सूचना स्थानीय समाजसेवी चंद्रप्रकाश सनवाल ने दी। चौकी कोटाबाग की टीम के साथ स्थानीय लोग भी युवक की तलाश में देर रात तक जंगल में घूमते रहे। स्थानीय लोगों में चंद्रप्रकाश सनवाल, सूरज सनवाल, रोहित सनवाल, दीपक बधानी, ललित मोहन जोशी आदि सम्मिलित रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top