Big breaking :-DM के निर्देशों के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी सदर हरिगिरि ने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-DM के निर्देशों के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी सदर हरिगिरि ने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

DM के निर्देशों के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी सदर हरिगिरि ने जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उपजिलाधिकारी सायं 04ः15 बजे एसएनसीयू पंहुचे निरीक्षण के दौरान 04 बच्चे भर्ती हैं तथा चिकित्सक एवं स्टॉफ ड्यूटी पर पाए गए। एसएनसी के शुभाराम्भ होने की तिथि 12 नवम्बर से अब तक 29 बच्चे उपचार प्राप्त कर चुके हैं।

 

 

एसएनसीयू आनलाईन पोर्टल पर विवरण अंकित किया जाता है, जिसमें विवरण अंकित पाया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने ड्यूटी रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें सभी चिकित्सक एवं स्टॉफ, सुरक्षा स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद पाए गए तथा एसएनसीयू में सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।इस दौरान एसएनएसी की ड्यूटी पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मीता, नर्सिंग आफिसर गुंजन व शालिनी, वार्ड एटेंडेंट ऋतु सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top