Big breaking :-पैदल मार्ग पर शाम पांच बजे से सूर्योदय तक यात्रा पर रोक, तेज बारिश में भी नहीं जाएंगे यात्री - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पैदल मार्ग पर शाम पांच बजे से सूर्योदय तक यात्रा पर रोक, तेज बारिश में भी नहीं जाएंगे यात्री

 

पैदल मार्ग पर शाम पांच बजे से सूर्योदय तक यात्रा पर रोक, तेज बारिश में भी नहीं जाएंगे यात्री

बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह पत्थर व मलबा गिर रहे हैं, जिससे जानमाल का खतरा बना है।

 

 

 

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार को तीन यात्रियों की मौत के बाद प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम पांच बजे से अगले दिन सूर्योदय तक पैदल मार्ग पर यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं तेज बारिश होने पर दिन में भी यात्रा का संचालन नहीं हेागा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैदल मार्ग के सभी संवेदनशील स्थानों पर जवान तैनात किए गए हैं। सोमवार को दोपहर 2 बजे तक सोनप्रयाग से 2147 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया

उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आए दिन हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह पत्थर व मलबा गिर रहे हैं, जिससे जानमाल का खतरा बना है। कह, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा, गौरीकुंड व लिनचोली आदि स्थानों में स्थिति काफी संवेदनशील बनी है।

ऐसे में मौसम और पैदल मार्ग की स्थित को देखते हुए शाम पांच बजे से अगले दिन सुबह सूर्योदय तक पैदल मार्ग पर यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं तेज बारिश होने पर दिन में भी यात्रा संचालित नहीं होगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सतर्कता के साथ यात्रा करने की अपील की है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top