UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून शहर में एक बार फिर विकास के नाम पर काटेंगे हजारों पेड, बचाने को जुट रहें लोग

NewsHeight-App

देहरादून शहर में लगातार विकास कार्यों के नाम पर पेड़ कटान किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर में जलापूर्ति को लेकर खलंगा वन क्षेत्र पर जलाशय निर्माण को लेकर करीब 2000 पेड़ कटान किए जाने हैं।

 

 

इस वन क्षेत्र को बचाने को लेकर तमाम सामाजिक, राजनीतिक, व जन संगठन पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस हीरा सिंह बिष्ट व कांग्रेस के मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि भी खलंगा पहुंचे और वन कटान का विरोध किया। उनका कहना है कि वन मानव जीवन को सुरक्षित संरक्षित रखने की जगह है। खलंगा में पेड़ों को काटने की साजिश रची जा रही है जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण को बचाने के साथी ऑक्सीजन देने का काम भी करते हैं, लेकिन सरकार विकास के नाम पर पेड़ों पर आरी चला रही है। उन्होंने कहा कि तमाम जन संगठन, सामाजिक संगठनों की ओर से इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

 

 

 

यदि जरूरत पड़ी तो उसके लिए आंदोलन भी किए जाएंगे। वहीं स्थानीय निवासी सिंधुजा का इसको लेकर कहना है कि हमने प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान को देखा है और यह प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का ही नतीजा है। फिर एक बार ऐसा किया जा रहा है। हमारी जनप्रतिनिधियों से अपील है कि ऐसा ना किया जाए।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top