UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ऋषिकेश-थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत डूबे 02 लोग, SDRF कर रही सर्च ऑपरेशन,अन्य घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

*ऋषिकेश-थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत डूबे 02 लोग, SDRF कर रही सर्च ऑपरेशन,अन्य घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल*

आज दिनाँक 28 अप्रैल 2024 को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मस्तराम घाट पर 02 लोग गंगा नदी में नहाते समय डूब गए है जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना पर SI सचिन रावत के हमराह SDRF टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि यह 08 लोगों का ग्रुप दिल्ली से यहां घूमने आया हुआ था व नदी के किनारे नहाते हुए तेज लहरों की चपेट में आने पर 01 युवक व 01 युवती लापता हो गए जबकि 02 लोगों को राफ्टिंग गाइड द्वारा बाहर निकाल लिया गया जबकि अन्य 04 लोग सुरक्षित किनारे निकल आये थे।

SDRF टीम द्वारा राफ्टिंग गाइड द्वारा निकाले गए दोनों लोगों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुँचाया गया जिनकी हालात अब सामान्य है। अन्य लापता 02 लोगों की खोजबीन हेतु SDRF टीम द्वारा राफ्ट व डीप डाइविंग के माध्यम से संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा है।

*डूबे हुए व्यक्तियों का नाम पता*

1.नेहा पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष.
2.साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश.

*घायल लड़की*
साक्षी कुमारी पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 29 वर्ष।

*साथ में आए अन्य व्यक्ति.*
1.चाहत पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 27 वर्ष.
2. अंकुर आनंद पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर. उम्र 29 वर्ष.
3. श्रेया पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 17 वर्ष.
4. नमन पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 19 वर्ष. 5.अनुप्रिया पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष
जो सभी सुरक्षित हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top