UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-करोड़ों की धोखाधड़ी में मुंबई से फरार हुए निवेश सलाहकार अंबर दलाल को मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड में यहाँ से गिरफ़्तार किया

NewsHeight-App

350 करोड रुपए की ठगी के आरोप में फरार आरोपी अरेस्ट

करोड़ों की धोखाधड़ी में मुंबई से फरार हुए निवेश सलाहकार अंबर दलाल को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा टीम ने ऋषिकेश के पास मुनिकीरेती से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास लोग 15 साल से अधिक समय से निवेश कर रहे थे।

 

 

 

अंबर दलाल पर काफी लोगों के करीब 380 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पिछले कुछ दिनों से अभिनेता, फैशन डिजाइनर सहित कई लोगों की रकम निवेश कराने के बाद फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश करने के बाद दो अप्रैल तक कस्टडी रिमांड पर लिया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक कंपनी के निदेशक अंबर दलाल के खिलाफ जुहू के एक फैशन डिजाइनर ने भी शिकायत की थी। इसके बाद से ही ये लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदलने लगाइसके बाद मुंबई पुलिस ने दून पुलिस से बात की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने बात की थी। आरोपी का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी जब्त किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top