Ad
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-दलाली वाले बयान पर कांग्रेस ने मंत्री गणेश का फूंका पुतला, मंत्री गणेश अपने बयान पर कायम, गिनाएं कांग्रेस के घोटाले

NewsHeight-App

देहरादूनः- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कांग्रेस पार्टी पर दलाली करने सम्बन्धी बयान से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा , पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी के साथ महानगर कोंग्रेस कमेटी ने ऐशले हॉल चौक पर प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका।

 

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे मंत्री की बुद्धिहीनता और नासमझी का प्रतीक बताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।
इस मौका पर  करण माहरा ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी तत्काल इस्तीफा दें। मंत्री का बयान घोर आपत्तिजनक है । कांग्रेस त्याग और मूल्यों पर आधारित पार्टी है जिसने राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आंदोलन का नेतृत्व किया और देश मे विकास की मजबूत आधारशिला रखी है। कांग्रेस इस मुद्दे पर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है।

 

 

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान, चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार हो, दोनों में अनेकों घोटाले हुए है। मंत्री ने कहा कि मैं बीजेपी कार्यसमिति के दौरान दिए गए बयान पर मैं पूरी तरह से अडिग हूं।

 

उन्होंने कहा वर्ष 1990-2014 बोफोर्स घोटाला में भी कांग्रेस संलिप्त रही। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इसी प्रकार 2013 में अगस्ता हेलिकॉप्टर घोटाला में अगस्ता वेस्टलैंड से भारत को 36 अरब रुपए के सौदे के तहत 12 हेलिकॉप्टर ख़रीदने थे। 2013 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल पर इतालवी चॉपर कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से कमीशन लेने के आरोप लगे। साल 2012 में कोयला घोटाला में कांग्रेस सरकार ने निजी और सरकारी कंपनियों को कोयला खदानों का आवंटन किया।

 

इस पर सामने आई कैग रिपोर्ट ने ने खुलासा किया कि गलत तरीके से कोयला आवंटित की गई। इन खदानों से देश को करीब 1.86 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सितंबर 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने 218 में से 214 खदानों के आवंटनों को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा इसी प्रकार 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, साल 2008 में जिस घोटाले की रकम करीब 1.76 लाख करोड़ थी । मंत्री गणेश जोशी ने कहा 2जी स्पेक्ट्रम मामलों में मंत्रियों ने कथित तौर पर मोबाइल कंपनी को फायद पहुंचाने के लिए आनन-फानन में मोबाइल स्पेक्ट्रम का आवंटन कर दिया था।

 

 

इससे देश के राजस्व को 1.76 करोड़ लाख करोड़ का नुकसान हुआ और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और दयानिधी मारन पर कार्रवाई शुरू हुई और बड़ी कंपनियों के पदाधिकारी को जेल की हवा खानी पड़ी।
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र के साथ साथ उत्तराखंड में भी कांग्रेस सरकार के चलते पुलिस भर्ती घोटाला – 253 दरोगाओं की भर्ती में गड़बड़ी, पटवारी भर्ती घोटाला जेट्रोफा घोटालों सहित तमाम घोटाले हुए है। इसी प्रकार उधम सिंह नगर में NH-74 घोटाला में NH 74 के चौड़ीकरण में के लिए भूमि अधिग्रहण में बांटी गयी मुआवजा राशि में 300 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। इसी प्रकार छात्रवृत्ति घोटाला में फ़र्ज़ी प्रवेश दर्शाकर फीस प्रतिपूर्ति के रूप में समाज कल्याण विभाग से करोड़ों रूपये की धनराशि गबन की गयी।

 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा भाजपा सरकार ने राजनीति में विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है और आज भाजपा की पहचान सुशासन और गरीब कल्याण नीतियों से होती है। मंत्री जोशी ने कहा भाजपा वही बातें करती है जो कर सकती है। वहीं कई राजनीति दल सिर्फ परिवारवाद और वोट बैंक की राजनीति के भरोसे चल रहे हैं।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top