UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-CISCE Result 2023 OUT LIVE: ICSE में 98.94% और ISC में 96.93% हुए पास, यहां चेक करें मार्क्स, सीएम धामी ने दी बधाई

CISCE ICSE, ISC Board Result 2023 LIVE Update: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने आज 14 मई को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है. ICSE में 98.94% और ISC में 96.93% छात्र पास हुए हैं. स्टूडेंट्स अब CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.in पर अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ताजा अपडेट्स चेक करने के लिए हमारे साथ बने रहें.

 

 

 

 

ICSE, ISC Result 2023: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, ICSE या ISC कोर्स सेलेक्ट करें.
स्टेप 3: अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID  व कैप्चा कोड दर्ज करें.
स्टेप 4: आपका ‘ICSE Class 10th Result 2023’ या ‘ISC Class 12th Result 2023’ स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.
स्टेप 6: छात्र, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं.

 

 

 

 

ICSE – नोर्थ: 98.65%, ईस्ट: 98.47%, वेस्ट: 99.81%, साउथ: 99.69% और फॉरेन: 92.86%
ISC – नोर्थ: 96.51%, ईस्ट: 96.63%, वेस्ट: 98.34%, साउथ: 99.20% और फॉरेन: 99.04%

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आईसीएसई एवं आईएससी की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन के हर पथ पर सफलता प्राप्त करते हुए देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश ना हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top