UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार मे सीएम धामी ने दिखाया दम, भीड़ देखकर लगाए लोकप्रियता का अनुमान

NewsHeight-App

नारी शक्ति महोत्सव में दिखीं मिनी भारत की झलक

 

हजारों महिलाओं ने नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने किया सबका मान सबका सम्मान
हरिद्वार। नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में हरिद्वार जनपद की विभिन्न क्षेत्र से महिलाएं दूर-दूर से कार्यक्रम में पहुंची।

 

ऋषिकुल मैदान में चारों तरफ मातृशक्ति, नारी शक्ति और उनका सशक्तिकरण दिख रहा था।
मानो दूर दूर से हर वर्ग की महिलाएं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में पहुंची। लेकिन इस कार्यक्रम का नजारा बिल्कुल अलग था, क्योंकि मैदान में चारों ओर महिलाओं की भीड़ देख मानो ऐसा लग रहा था जैसे हर वर्ग की महिलाएं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करना चाहती हो।

 

 

नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देख ऐसा लग रहा था जैसे उत्तराखंड का गढ़वाल कुमाऊं या मैदान से लेकर पहाड़ तक की मातृशक्ति मैदान में मौजूद हो ।
ऋषिकुल मैदान में उमड़ा जनसैलाब या यूं कहे , हर वर्ग की महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची कार्यक्रम का नजारा देखा मानो ऐसा लग रहा था जैसे हम किसी मिनी भारत को देख रहे हो ।
महोत्सव में पहुंची महिलाओं का उत्साह सातवें आसमान पर था, क्योंकि उत्तराखंड के मुख्य सेवक ने हजारों महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प जो लिया है। हर कोई प्रदेश की मुखिया पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करना चाहती थी।

 

 

 

अपनी आंखों से मुख्यमंत्री को देख महिलाएं काफी खुश नजर आईं।हरिद्वार में यूसीसी पर मुस्लिम महिलाओं ने जताया मुख्यमंत्री धामी आभार

-नारी शक्ति महोत्सव में शामिल हुई मुस्लिम महिलाओं ने यूसीसी मंजूरी का किया स्वागत
-हाथों में यूसीसी तख्तियां लेकर पहुंची बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं
-नारी शक्ति ने हमेशा ही विपरीत परिस्थितियों में जीना और जितना सिखाया

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में यूसीसी विधेयक मंजूरी पर मुस्लिम महिलाओं ने भी अपनी मुहर लगा दी है। आज हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव में जुटी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने सरकार के यूसीसी के फैसले का स्वागत किया है। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने यूसीसी कानून का स्वागत लिखी तख्तियां हाथों में लेकर कार्यक्रम में पहुंची और मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते दिखी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में कहा कि नारी शक्ति समाज की तरक्की का प्रतीक है। नारी शक्ति ने विपरीत परिस्थितियों में भी जीना और जितना सिखाया है। मातृ शक्ति ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

 

 

 

हमारी माताएं, बहनें और बेटियां हमेशा अपने काम और नाम से प्रेरणादायक रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से महिलाओं के साथ अन्याय, उत्पीड़न और अपराध हो रहे थे, लेकिन एक पार्टी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की न केवल सुरक्षा पुख्ता हुई है, बल्कि सम्मान भी बढ़ा है। हमारी सरकार ने महिलाओं को 30 फीसद आरक्षण का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

 

 

 

हमने देवभूमि से समान नागरिक संहिता का बिल पास कर महिला सुरक्षा, सम्मान पर बड़ा कदम बढ़ाया है। यह कानून सभी धर्म, पंथ और समुदाय पर एक समान लागू होगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि से जिस तरह गंगा देशभर में बह रही और गंगा का लाभ देशभर को मिल रहा है। ठीक उसी तरह यूसीसी कानून भी देवभूमि से देशभर में समानता लाएगा। खासकर मुस्लिम बहिनों को इस कानून से सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। तीन तलाक, बहु विवाह प्रथा समेत कई कुरीतियां यूसीसी आने से खत्म हो जाएंगी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top