Ad
उत्तराखंड

Big breaking :-रामनगर में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी

NewsHeight-App

रामनगर में भाजपा नेता के घर पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी का घर है। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:30 बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे और दो राउंड फायरिंग कर दी।

 

 

 

रुड़की में भाजपा नेता के घर पर हमला हुआ है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने भाजपा नेता के घर दो राउंड फायरिंग की। फायरिंग से हड़कंप मच गया है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े और मामले की जानकारी ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के अधार पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी का घर है। बताया जा रहा है कि रात करीब 11:30 बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे और दो राउंड फायरिंग कर दी।

एक गोली उनकी कर में जाकर लगी। जबकि दूसरी गोली उनके घर के गेट पर जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर भाजपा नेता और उनके परिवार के लोग घर से बाहर आए तो बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

 

 

 

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है कि भाजपा नेता की किसी से रंजिश तो नहीं है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top