UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे बोल्डर, एक की मौत, 11 घायल, 1 लापता

NewsHeight-App

*उत्तरकाशी- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे बोल्डर, 05 घायलों को पहुँचाया अस्पताल, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।*

आज दिनाँक 31 मई 2024 को पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि सोनगाड़ व डबरानी के बीच चट्टान खिसकने से कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए है।

उक्त सूचना पर पोस्ट भटवाड़ी से ASI त्रिभुवन सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर लगभग 200 से 250 मीटर मार्ग बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गया है। पत्थर गिरने से एक बोलेरो उसकी चपेट में आ गयी थी जिसमें सवार 03 महिलाओं व 02 पुरुषों को SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू कर घायल अवस्था में हर्षिल अस्पताल भेज दिया गया। सड़क किनारे बोल्डर की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी जिसके शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

BRO की एक महिला मजदूर लापता है, जिनकी सर्चिंग SDRF टीम द्वारा की गयी परन्तु महिला का पता नही लग पाया।

*घायलों का विवरण:-*

1- श्री सुभाष बोनीयाल पुत्र धेमा बोनियाल उम्र 44 वर्ष निवासी:- ग्राम कस्टा तहसील कालसी देहरादून- गम्भीर घायल।

2-श्रीमती बीना बानियाल पत्नी श्री सुभाष बोनियाल उम्र 18 वर्ष निवासी उपरोक्त – सामान्य घायल।

3-श्री दिव्यांडू पुत्र श्री सुभाष उम्र 16 वर्ष निवासी उपरोक्त सामान्य घायल।

4-श्री हिमांडू पुत्र श्री सुभाष उम्र 18 वर्ष निवासी उपरोक्त सामान्य घायल।

5-श्रीमती मीरा पत्नी नितेश उम्र 35 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर सामान्य घायल।

6-कु० विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर सामान्य घायल।

7-कु० राधा पुत्री नितेश उम्र 16 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर सामान्य घायल।

8-कु० बीना पुत्री वीर बहादुर उम्र 21 वर्ष हाल निवासी गंगनानी हुर्री तहसील भटवाडी B.R.O. मजदूर- सामान्य घायल।

9- श्रीमती मुंसरा देवी पत्नी किसन बहादूर उम्र 45 र्का निवासी उपरोक्त B.R.O. मजदूर सामान्य घायल।

10-श्री दीपक पुत्र मनबहादुर निवासी उपरोक्त B.R.O. मजदूर सामान्य घायल।

11-गोपाल सिंह पुत्र करण सिहं निवासी उपरोक्त B.R.O. मजदूर गम्भीर घायल।

*मृतक का विवरण:-*

1- अखिल सिंह पुत्र स्व० श्री शिवओम सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी ग्राम सैंज तहसील भटवाडी जिला उत्तरकाशी।

*लापता का विवरण:-*

1- श्रीमती कमला देवी पत्नी श्री कापरी हाल निवासी गंगनानी हुर्री तहसील भटवाडी जिला उत्तरकाशी B.R.O. मजदूर।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top