UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-झाड़ियो में फिर मिला भ्रूण, पैर में लगी हुई थी इस अस्पताल की क्लिप

झाड़ियो में फिर मिला एक विकसित बच्चे का भ्रूण, पैर में लगी हुई थी दून अस्पताल की क्लिप

बीते माह दून अस्पताल के पास झाड़ियो में एक विकसित भ्रूण मिला था। यह भ्रूण एक लड़की का था। इस पर दून अस्पताल की क्लिप लगी हुई थी।दून अस्पताल के पास झाड़ियों में रविवार को फिर एक भ्रूण मिला है।

 

 

बीते माह भी इसी क्षेत्र में भ्रूण मिला था। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। ताजा मामले में भी आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अस्पतालों में जांच की जा रही है। ताकि, भ्रूण यहां फेंकने वालों पर कार्रवाई की जा सके।बीते माह दून अस्पताल के पास झाड़ियो में एक विकसित भ्रूण मिला था। यह भ्रूण एक लड़की का था। इस पर दून अस्पताल की क्लिप लगी हुई थी। माना जा रहा था कि महिला की डिलीवरी दून अस्पताल में हुई होगी।

 

 

लेकिन, पुलिस को अब तक इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इसी बीच रविवार को इस जगह से कुछ दूरी पर एक और भ्रूण मिलने से पुलिस सकते में आ गई। पुलिस टीम ने दून अस्पताल के और अन्य अस्पतालों में इसके संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि यह अविकसित भ्रूण है। इससे यह पता नहीं लगाया जा सकता कि यह लड़की का है या फिर लड़के का। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि आठ साल पहले इस तरह के मामलों को अमर उजाला ने उठाया था। इसके बाद लगातार मुकदमे भी दर्ज हुए। लेकिन, पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top