UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रविवार को बीजेपी में हुई Joining, आज कांग्रेस और बीजेपी नेता भिड़ गए

 

भ्रष्टाचारी, व्यभ्यचारी, दुराचारी, बलात्कारी तथा माफियाओं का अड्डा बन चुकी है भाजपा। भाजपा की दिशा और दशा देखकर आज दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी बाजपेयी की आत्मा दुःखती होगीः- मथुरा दत्त जोशी

देहरादून
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचारी, व्यभ्यचारी, दुराचारी, बलात्कारी तथा माफियाओं का अड्डा बन चुकी है। आज पूरे देश के भ्रष्टाचारी, बलात्कारी और माफिया भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाने को आतुर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी विद डिफरेंस का मुखौटा ओढ़ने वाली भाजपा की आज की दिशा और दशा देखकर दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा दुःखी होती होगी कि किस भाजपा के लिए उन्होंने अपना सारा जीवन लगा दिया।

 

 

 

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पिछले 5 साल में देश के सारे बडे भ्रष्टाचारी, खनन माफिया, भू माफिया, महिला दुराचार के आरोपी भाजपा में शामिल हो चुके हैं तथा आज भाजपा उनका अड्डा बन चकी है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केंद्रीय सत्ता का दुरुपयोग कर जिस किसी भी माफिया, भ्रष्टाचारियों के पीछे ईडी सीबीआई और आइटी लगाई आज वे भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगा कर अपने को पाप मुक्त कर रहे हैं और भाजपा के बड़बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी सभाओं में ईमानदारी का ढपोर शंख बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के साथ अनाचार का आरोप लगा है चाहे कुलदीप सेंगर हो, चाहे कुलभूषण शरण सिंह, चाहे विनोद आर्य सभी भाजपा के कुनबे में हैं और जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वे भाजपा में शामिल होकर अपना दामन साफ करने में लगे हुए हैं।

 

 

 

 

एक अन्य बयान जारी करते हुए मथुरादत्त जोशी ने कहा कि हिन्दू धर्म में मंगलसूत्र को नारी के सुहाग का प्रतीक माना जाता है परन्तु वे नरेन्द्र मोदी भारतीय नारी के मंगलसूत्र का भी अपमान कर रहे हैं जिन्होंने अपनी पत्नी के मंगलसूत्र का कभी भी मान नहीं रखा तथा सात फेरे लेने के बावजूद उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि नरेन्द्र मोदी सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जाति, धर्म, सम्प्रदाय, मंदिर-मस्जिद के नाम पर जनता को बरगलाने के अलावा कुछ नहीं किया और आज जब लोकसभा चुनाव में जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है तो उन्होंने महिलाओं के सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को अपनी ओछी और तुच्छ राजनीति में शामिल कर लिया है जिसके लिए भारतीय नारी नरेन्द्र मोदी और भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

 

 

कांग्रेस की नजर मे पार्टी छोड़कर भाजपा मे आने वाला माफिया और दुराचारी: चौहान

कल तक परिवार का सदस्य रहा नेता या कार्यकर्ता को माफिया बताना कांग्रेस के संस्कार

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस भयग्रस्त और उलझन मे घिरी हुई है और लगातार मिल रही पराजय से वह अमर्यादित बयानबाजी कर रही है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक जीवन मे शिष्टाचार तक भूल गयी है और यह उसकी बौखलाहट है। जब तक उसका कोई कार्यकर्ता या नेता पार्टी मे होता है तो वह उसकी शान मे कसीदे गढ़ने मे कोई कंजूसी नही करते, लेकिन जैसे ही वह कांग्रेस की कुनीतियों से त्रस्त होकर भाजपा का रुख करता है तो कांग्रेसियों के निशाने पर आ जाता है। उसके लिए माफिया, अवैध धंधे मे लिप्त या सरंक्षण पाने जैसे संबोधन शुरू हो जाते है।

 

 

चौहान ने सवाल किया कि ऐसे कई नेता है जो कि पहले कांग्रेस से भाजपा मे आये और कांग्रेसी उनकी जन्म कुंडली खंगालती रही और जैसे ही उन्होंने दोबारा कांग्रेस का रुख किया तो इसे घर वापसी और उनकी शान मे कसीदे गढ़े। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और यहाँ पर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है। जबकि कांग्रेस मे कार्यकर्ता खुद को असुरक्षित मानता है। परिवारवाद की परंपरा के चलते वहाँ पर केंद्र और राज्यों मे कुछ क्षत्रपों का ही बोलबाला है।

चौहान ने कहा कि भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे, 10 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता की अदालत मे है, लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगने से कांग्रेस क्यों तिलमिला रही है। अल्पसंखक मुस्लिम तुष्टिकरण पर सवाल पूछने पर वह क्यों बौखला रही है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे पर आगे बढ़ रही है, लेकिन कांग्रेस के न्याय पत्र मे छिपे एजेंडे को आम जन तक पहुंचाने मे पीछे नही रहेगी। देश के संसाधनों पर अल्पसंखक मुस्लिमों के पहले अधिकार के वायदे पर उसे स्थिति साफ करनी चाहिए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि राम सनातन के आराध्य देव है और राम मन्दिर के भव्य निर्माण का अवसर मोदी सरकार मे साकार हुआ। इसे नही भुलाया जा सकता है। वहीं नारी शक्ति का प्रतीक है और भाजपा ने सदैव ही नारी शक्ति को प्राथमिकता दी। देश मे महिला आरक्षण का सपना भी मोदी सरकार मे साकार हुआ।
पीएम सहित अन्य नेताओं के लिए जिस असंसदीय भाषा का प्रयोग कांग्रेस कर रही है यह उसके संस्कार है। इससे वह नारी जाति का भी अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम पहले ही कह चुके है कि भ्रष्टाचार पर तीसरे कार्यकाल मे भी कड़ी कार्यवाही होगी और इस बौखलाहट मे वह संतुलन खो बैठी है। जनता उसे फिर कड़ा सबक सिखाने वाली है और 4 जून को उसे इसका अहसास हो जायेगा।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top